आज मनेगा राजद का स्थापना दिवस समारोह

पटना। राजद का 28 वां स्थापना दिवस समारोह पार्टी के प्रदेश मुख्यालय व सभी जिलों में शुक्रवार को होगा। पटना में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद शामिल होंगे।मुख्य कार्यक्रम में पटना सहित पांच जिलों के जिला राजद अध्यक्ष और पदाधिकारी सहित अन्य सक्रिय नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। अध्यक्षता प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह करेंगे।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने गुरुवार को बताया कि समारोह को लेकर पार्टी कार्यालय को बैनर, पोस्टर से सजाया गया है। समारोह की तैयारी में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, बल्ली यादव, फैयाज आलम कमाल, प्रमोद कुमार राम, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, ई. अशोक यादव, निर्भय कुमार अंबेडकर, संजय यादव, जेम्स कुमार यादव लगे रहे।

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

Share Add as a preferred…