अयोध्‍या प्रभु श्री राम का मंदिर अमेरिका में परेड का हिस्सा

वाशिंगटन। न्यूयॉर्क में भारत दिवस के मौके पर 18 अगस्त को होने वाली परेड में राम मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित की जाएगी। इस आयोजन में न्यूयॉर्क और उसके आसपास से हजारों भारतीय अमेरिकी शामिल होंगे। यह पहली बार होगा जब राम मंदिर की प्रतिकृति अमेरिका में प्रदर्शित की जाएगी।

विश्व हिन्दू परिषद अमेरिका के महासचिव अमिताभ मित्तल के अनुसार, मंदिर की प्रतिकृति 18 फुट लंबी, नौ फुट चौड़ी और आठ फुट ऊंची होगी।

अयोध्या में भगवान रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के बाद भव्य राम मंदिर में हजारों लोग नियमित रूप से दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। विदेशों में रह रहे भारतीयों में भी रामलला के दर्शन की भारी उत्सुकता है। इसको लेकर अमेरिका के न्यूयॉर्क में विश्व हिंदू परिषद ने इस बार 18 अगस्त को वार्षिक इंडिया डे परेड में राम मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित करने का ऐलान किया है। इस परेड को देखने के लिए न्यूयॉर्क और उसके आसपास से हजारों भारतीय अमेरिकी वहां पहुंचते हैं। भारत के बाहर भारत के स्वतंत्रता दिवस का यह सबसे बड़ा उत्सव है। इसमें करीब डेढ़ लाख लोग पहुंचते हैं।

हाल ही में निकाली गई राम मंदिर रथ यात्रा 48 राज्यों के 851 मंदिरों को कवर की थी

इस परेड का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) करता है। इस दौरान न्यूयॉर्क की सड़कों पर विभिन्न भारतीय अमेरिकी समुदायों और संस्कृतियों की विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाली कई झांकियां दिखाई जाती हैं। यह परेड हर साल मिडटाउन न्यूयॉर्क में ‘ईस्ट 38 स्ट्रीट’ से ‘ईस्ट 27 स्ट्रीट’ तक निकाली जाती है। विश्व हिंदू परिषद अमेरिका ने हाल ही में राम मंदिर रथ यात्रा का आयोजन किया था, जिसने 60 दिन में 48 राज्यों के 851 मंदिरों को कवर किया था।

  • Related Posts

    केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 93 हजार से अधिक पद खाली, सरकार ने संसद में दी जानकारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला: ‘रोटी, बेटी और माटी को खतरे में डाला’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading