पहली खेप में 50 इलेक्ट्रिक बसें आएंगी भागलपुर

भागलपुर। पीएम ई-बस योजना के तहत मुख्यालय से 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। इसके लिए पथ परिवहन निगम परिसर में 24 केवीए का बिजली सब स्टेशन भी बनेगा। पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने बताया कि मुख्यालय द्वारा जल्द ही भागलपुर को 50 इलेक्ट्रिक बसें मुहैया करायी जायेंगी।

परिसर में बनने वाले चार्जिंग स्टेशन को लेकर मायागंज अस्पताल के बगल वाले ग्रिड से लगभग एक किलोमीटर बिजली वाले केबल तार को अंडरग्राउंड तरीके से पथ परिवहन निगम परिसर लाये जाने की योजना है।

ये भी पढ़े..

लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

Share Add as a preferred…

टीवी देखते-देखते सो गई 14 वर्षीय किशोरी, सुबह हाथ में जलन की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, सांप के डंसने से मौत

Share Add as a preferred…