भागलपुर पर बारिश मेहरबान, लगातार हो रही झमाझम बारिश

भागलपुर समेत पूर्वी बिहार में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण इन दिनों बादलों की मेहरबानी बरस रही है। मंगलवार की भोर से लेकर दोपहर करीब 12 बजे तक कभी हल्की बारिश तो कभी बूंदाबांदी हुई। बीते 24 घंटे में भागलपुर में 32.9 मिमी बारिश हुई तो वहीं मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर दोपहर करीब 12 बजे के बीच 9.4 मिमी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो अभी छह जुलाई तक ऐसे ही बारिश वाला सुहाना मौसम रहेगा।

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान हुई बारिश के कारण दिन का पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया तो वहीं एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बावजूद रात में उमस बरकरार रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.8 व न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से क्रमश 3.1 व 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि तीन से छह जुलाई के बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। जबकि चार से आठ किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पूर्वी हवाओं के बहने का अनुमान है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…