आज अयोध्या में मुरेठा उतारेंगे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को 250 गाड़ियों के काफिले के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो गए। प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के कई पदाधिकारी भी उनके साथ अयोध्या गए। देर शाम वे वहां पहुंचे।

बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष वहां मुंडन करा भगवान श्रीराम के चरणों में अपना मुरेठा समर्पित करेंगे। पटना से अयोध्या रवाना होते समय पत्रकारों से प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन होने के बाद 28 जनवरी को ही उन्होंने कहा था कि हमारा काम पूरा हो गया, जो मुरेठा मैंने बांधा था, उसे भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित करूंगा।

सीएम नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन को छोड़कर भाजपा गठबंधन में आए। हमलोगों ने उसका स्वागत किया। वे मुख्यमंत्री हुए और मैं उनके सहयोगी के तौर पर खड़ा हूं। इसलिए राज्य का विकास के लिए हमने जो मुरेठा बांधा था, सीएम के एनडीए में आते ही उसे उतारने का निर्णय लिया, इसलिए अयोध्या जा रहा हूं।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…