बिहार : पथ निर्माण विभाग ने तीन इंजीनियरों को अभियंता प्रमुख की जिम्मेवारी दी

अशोक झा, इंदुशेखर और सुनील बने अभियंता प्रमुख

पटना। पथ निर्माण विभाग ने कार्यकारी व्यवस्था के तहत तीन इंजीनियरों को अभियंता प्रमुख की जिम्मेवारी दी है। विभाग ने कुल 13 इंजीनियरों की नए पदों पर पोस्टिंग की है। मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई।

केंद्रीय निरुपण संगठन के मुख्य अभियंता अशोक कुमार झा को तकनीकी परीक्षक कोषांग, निगरानी विभाग का अभियंता प्रमुख बनाया गया है। मुख्य अभियंता पथ संधारण इंदुशेखर राय को अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) तो मुख्य अभियंता सुनील कुमार सिन्हा को अभियंता प्रमुख (कार्य प्रबंधन) बनाया गया है।

अधीक्षण अभियंता बबलू कुमार को मुख्य अभियंता दक्षिण पथ निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह को मुख्य अभियंता पथ निर्माण विभाग उत्तर, नवाब आलम को मुख्य अभियंता एनएच उत्तर उपभाग, अंशुमान कुमार सिंह को मुख्य अभियंता केंद्रीय निरुपण संगठन, रीना सहाय को मुख्य अभियंता अग्रिम योजना उपभाग, कासिम अंसारी को मुख्य अभियंता सेवा प्रबंधन उपभाग, विजय कुमार को मुख्य अभियंता संविदा प्रबंधन, नीतिगत मामले एवं लेखा परीक्षा, मुकेश कुमार को मुख्य अभियंता पथ संधारण, प्रवीण चंद्र गुप्ता को बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…