भागलपुर : भोज खाने गया सनोखर का लापता युवक चेन्नई से मिला

भागलपुर :  पीरपैंती थाना क्षेत्र के हुजुर्गनगर गांव के मिल्टन चौधरी के घर अपने चार पुत्रों के साथ भोज खाने गया अफजलपुर सनोखर के मंगान् मण्डल पुलिस को चेन्नई में मिला। मां कौशल्या देवी ने 26 जून को हुजुर नगर के बीलटन चौधरी सहित अन्य पर अपने पुत्र को मारपीट कर गायब कर देने का मामला दर्ज कराया था। वहीं थाना अध्यक्ष ने गायब मांगण मंडल को ढूंढने का काफी प्रयास किया तकनीकी अनुसंधान में पुलिस को ज्ञात हुआ की माँगन मण्डल ट्रेन से चेन्नई जा रहा है।

इस संबंध में पुलिस ने केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान से संपर्क करने के उपरांत माँगन को चेन्नई रेलवे स्टेशन से बरामद किया। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि यह चेन्नई कमाने के लिए अपने घर से बिना किसी को बताएं चला आया था। किसी ने उसका अपहरण नहीं किया था।

पुलिस ने कांड में अनुसंधान व मंगन के सौकुशल बरामदगी में केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान के योगदान की सराहना की।

  • Related Posts

    भागलपुर में भगत सिंह शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संकल्प के साथ युवाओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: शहीद-ए-आज़म…

    Continue reading
    भागलपुर में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट या साजिश—जांच शुरू

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: भागलपुर…

    Continue reading