संसद के अंदर राहुल ने BJP को दिखाया आईना : शक्ति सिंह यादव

पटना : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कल यानी एक जुलाई को संसद भवन में हिंदू धर्म पर अजीबोगरीब बयान दिया था। जिसको लेकर सत्ता पक्ष हमलावर है। लेकिन विपक्ष की सभी पार्टियां राहुल गांधी के उस बयान को समर्थन कर रही है। बिहार में राजद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भी राहुल के बयान का समर्थन किया है।

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने पार्लियामेंट के अंदर भारतीय जनता पार्टी को बिल्कुल सही आईना दिखाया है। हिंदू होने का मतलब सबको एक साथ लेकर चलना होता है। बीजेपी वाले केवल नफरत और घृणा फैलाते हैं। ये सनातन और हिंदू की संस्कृति नहीं है। राहुल गांधी ने तो वहीं बात संसद भवन में कहा जो हमारे महापुरुषों कहते आ रहे हैं और इस बात से पूरे भाजपा को मिर्ची लग गई है। भाजपा समझती है कि हम हिंदू धर्म के ठेकेदार हैं। उन्होंने कहा कि आप हिंदू के ठेकेदार कैसे हो सकते हो आप भाजपाई वाले नफरती जमात के हो।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    बीएयू कुलपति का नालंदा कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर और पीआरसी मोकामा का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति और धीमे निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी

    Share Add as a preferred…