भारत के विश्व विजेता बनने की खुशी में देर रात सड़कों पर घूम आमिर ने बांटी मिठाईयां

मुंगेर: क्रिकेट विश्वकप में 13 वर्ष और टी-20 विश्वकप में 17 वर्षों बाद भारत एक बार फिर से विश्व चैंपियन (World Champion) बना। भारत के विश्वकप जीतने की ख़ुशी पूरे देश भर में मनाई गई। बीती देर रात भारत के विश्वकप जीतने के बाद हर जगह आतिशबाजी कर लोगों ने जम कर ख़ुशी मनाई।

इसी कड़ी में मुंगेर में भारतीय क्रिकेट का जबरदस्त फैन दिव्यांग आमिर उल इस्लाम अपने हाथों में तिरंगा लेकर पुरे शहर में भ्रमण किया और फुटपाथ पर रह रहे लोगों के बीच जा कर खुशियां बांटी।

आमिर अपनी ट्रायसाइकिल पर सवार हो कर पूरे मुंगेर में भ्रमण कर सड़कों पर जीवन यापन करने वाले लोगों के बीच खाने का पैकेट भी वितरित किया। इस दौरान वे सड़कों पर मिलने वाले सभी लोगों से रुक कर हाथ मिलाते हुए और भारत की जीत की ख़ुशी शेयर करते नजर आए।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…