‘पार्टी विद डिफरेंस’ है JDU, यहां साधारण कार्यकर्ता भी पा सकता है ऊंचा पद

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में पार्टी प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा और प्रदेश प्रवक्ता हेमराज राम ने संयुक्त तौर पर मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान दोनों प्रवक्ताओं ने नई दिल्ली में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी।

पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि संजय झा का राजनीतिक जीवन लंबा रहा है और बतौर मंत्री और विधान पार्षद संजय झा ने पार्टी में बड़े पदों पर अपनी भूमिका कुशलता पूर्वक निभाई है। उन्होंने कि संजय झा ने लंबे समय से जदयू में सक्रिय रोल अदा किया है और जब-जब पार्टी को जरुरत पड़ी है उन्होंने वहां अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी हमेशा आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन पर इतना भरोसा करते हैं और उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है।

पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि जिस पार्टी राजद को केवल अपना परिवार दिखाई देता है आज वो पार्टी संजय झा को लेकर झूठ फैलाने में लगी है। उन्होंने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इस पार्टी में कोई भी साधारण कार्यकर्ता ऊंचा पद पा सकता है। राजद पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मुद्दे के अभाव में राजद जान बूझकर उनके खिलाफ झूठ फैलाने में लगी है। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा की जदयू की पुरानी मांग रही है और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस बात को लेकर चर्चा हुई है। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि जब यूपीए सरकार में राजद किंगमेकर की भूमिका में थी तो उस दौरान उन्हें बिहार के लिए विशेष दर्जे की याद क्यों नहीं आई।

उन्होंने कहा कि दरअसल, राजद ने कभी भी बिहार के हित की राजनीति नहीं की बल्कि अपने स्वार्थ की राजनीति की। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बदौलत राज्य में जाति आधारित गणना का काम सफलतापूर्वक हो सका। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी दलों का साथ लेकर राज्य में जाति आधारित गणना कराने का काम करवाया और गणना के बाद आबादी के अनुरूप समुदायों को उनका हक देने का काम किया है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…