भागलपुर डीएम को आज दिल्ली में मिलेगा पुरस्कार

भागलपुर। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय आयोग बाल अधिकार संरक्षण द्वारा बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट का पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार प्रिवेंशन ऑफ ड्रग्स एंड सब्सटेंस एब्यूज के लिए बनाए गए ज्वाइंट एक्शन प्लान को बखूबी अपने जिले की सरजमीं पर उतारने के लिए दिया जाएगा।

डीएम को रविवार को नई दिल्ली के मौलाना आजाद रोड स्थित विज्ञान भवन में दोपहर बाद पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार लेने के लिए डीएम दिल्ली रवाना हो गए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    70वीं BPSC में अभिषेक कुमार ने हासिल की बड़ी सफलता, बने अंचल अधिकारी; महादेव टीकर सहित पूरे पीरपैंती में खुशी की लहर

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…