मंदिर से लौट रहा श्रद्धालुओं का वाहन हुआ हादसे का शिकार, तीन बच्चों और दो पुरुषों सहित कुल 13 लोगों की मौत

एक भीषण सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को तीन बच्चों और दो पुरुषों सहित कुल 13 लोगों की मौत हो गई. एक परिवार के सदस्यों को ले जा रहे वाहन के एक लॉरी से टकरा जाने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ और 13 लोगों की मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा कर्नाटक के हावेरी जिले में शुक्रवार को हुआ. अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब भद्रावती का रहने वाला परिवार मंदिर से लौट रहा था।

वैन हावेरी जिले के गुड्डेनहल्ली क्रॉस पर सड़क के किनारे खड़ी एक लॉरी से टकरा गई। यह घटना बयदगी में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हुई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

मृतकों में चालक समेत चार पुरुष, सात महिलाएं, एक बच्चा और एक दिव्यांग लड़की शामिल हैं। शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
108 के कर्मचारियों ने वाहन में फंसे तीन लोगों को बचाया और घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अंशुकुमार और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।
  • ये भी पढ़े..

    ससुराल जाते समय युवक की सड़क हादसे में मौत, 12 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों का हंगामा

    Share Add as a preferred…

    नाथनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत

    Share Add as a preferred…