मैं तुमसे शादी करूंगा कहकर युवती से जबरदस्ती किया दुष्कर्म, पुलिस ने रेपिस्ट को गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने अपनी प्रेमिका से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच पिछले 9 साल से प्रेम-प्रसंग का मामला चल रहा था। युवक शादी का वादा कर अपनी गर्लफ्रेंड का रेप किया। फिर शादी से मुकर गया। ब्रेकअप हुआ तो युवती ने FIR दर्ज करवा दी।
अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक कोडागांव के रहने वाले भरत ठाकुर का जिले की ही एक इलाके की लड़की से 9 साल पहले किसी माध्यम से दोस्ती हुई थी। इन दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। फिर धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदली। युवक ने युवती से वादा किया था।
मैं तुमसे शादी करूंगा। कभी धोखा नहीं दूंगा। जिसके बाद से वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। युवती जब भी शादी के लिए कहती तो किसी न किसी तरह का बहाना बनाकर टालमटोल करता रहा। फिर कुछ दिनों पहले दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोनों बातचीत करना बंद कर दिए थे।
ब्रेकअप हो जाने के बाद युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट कोंडागांव थाना पहुंचकर दर्ज करवाई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की। जिसके बाद आरोपी युवक को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली में CJP प्रदर्शन हिंसक: पुलिस पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान; उपद्रवियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, FIR की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    ’23वें दिन भी नहीं टूटा अनशन’: पुलिस कार्रवाई के बाद सोनम वांगचुक ने बदला फैसला, अभिजीत दीपके बोले- ‘अगर कुछ हुआ तो जिम्मेदार कौन?’

    Share Add as a preferred…