यूपी के फूलपुर से नीतीश कुमार के लोकसभा चुनाव लड़ने पर पीके का तंज, बोले- फूलपुर छोड़िए, नीतीश के अंदर बिहार में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर यूपी के फूलपुर से लोकसभा-2024 का चुनाव लड़ने पर तंज कस दिया।प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार जीवन में कोई चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर सकते हैं, कहिए तो लिखकर दे दें। चुनावों की जितनी समझ मुझे है नीतीश कुमार चुनाव लड़ने की हिम्मत कर ही नहीं सकते हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि आप फूलपुर की बात कर रहे हैं बिहार में चुनाव लड़ने की उनके अंदर हिम्मत ही नहीं है। नीतीश चुनाव लड़ेंगे, नीतीश अंतिम बार चुनाव कब लड़े थे किसी को याद है? नीतीश ने चुनाव लड़ना बरसों पहले छोड़ दिया है।

समस्तीपुर के रोसड़ा प्रखंड में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार में वो आदमी एक पंचायत एक गांव बिना सुरक्षा के चल नहीं सकते हैं। सूबे में आज जो हालात हैं अभी उन्होंने समाधान यात्रा की थी और बिहार के पत्रकारों को पता भी होगा बिहार का पूरा प्रशासन इस बात पर लगा हुआ था कि किसी तरह से इज्जत रह जाए। नीतीश कुमार पर लाठी डंडा, जूता-चप्पल न चले, काला झंडा न दिखाया जाए और नीतीश कुमार इज्जत से चलें जाएं।

  • ये भी पढ़े..

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा

    Share Add as a preferred…

    राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सैकड़ों समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन, कई दलों के नेता भी हुए शामिल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *