भागलपुर : सजौर थाना के चौकीदार पर यौन शोषण का केस दर्ज

भागलपुर : सजौर थाना के चौकीदार सीलधर उर्फ अमर पर यौन शोषण मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। उसी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने चौकीदार पर आरोप लगाया था और एसएसपी से शिकायत की थी।

महिला थाना में उसके आवेदन पर चौकीदार के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। सजौर की ही रहने वाली दो बच्चों की मां ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने बताया है कि पिछले सात साल से उसका संबंध है। महिला ने बताया कि उसका पति राजकोट में मजदूरी करता है। उसी का लाभ उठाकर लड़का उसने लाभ उठाया।

गर्भवती कर पुत्र पैदा करने का भी आरोप

महिला ने बताया कि आरोपी ने ही उसे गर्भवती किया और उसे पुत्र पैदा हुआ। वह बेटे के लिए दूध व अन्य सामान की इंतजाम करता था। महिला ने कहा कि 2020 में सजौर थाना का चौकीदार बन गया। उसकी शादी होने पर वह दूर हो गया। कहा, जानकारी होने पर पति ने छोड़ दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…