बिहार : बरसात में डेंगू-मलेरिया फैलने का खतरा, सतर्क रहें

पटना। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू, मलेरिया, कालाजार, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का फैलाव रोकने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

तुरंत सूचना मुख्यालय को देने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य विभाग और राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से बुधवार से जिलों में नवनियुक्त वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण 30 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान कहा गया कि इन बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें। जमा पानी निकलवाने और आवश्यक दवाओं का छिड़काव करने के लिए कहा गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आपदा प्रबंधन संबंधी भी जानकारी इन्हें दी जा रही है। स्वास्थ्य प्रणाली सुदृढ़ीकरण (एचएसएस) के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा कि जहां से भी डेंगू सहित अन्य बीमारियों से लोगों के प्रभावित होने की सूचना हो, तुरंत मुख्यालय को अवगत कराएं।

बरसात के बाद जमा पानी में मच्छर विकसित होते हैं। मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर राज्य स्तरीय वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार और संजय कुमार शामिल हैं।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…