बिहार : फिर से पटना के जिलाधिकारी बनाए गए चंद्रशेखर

बिहार : राज्य सरकार ने पटना के डीएम का तबादला कर दिया है। साथ ही 6 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। चंद्रशेखर सिंह को फिर से पटना का डीएम बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के पहले वह यहां के डीएम थे। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कुछ समय पूर्व उनका तबादला किया गया था।

वर्तमान में वह मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। उनके पास जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी व राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी था। पटना के मौजूदा डीएम शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य पथ विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

साथ ही पथ निर्माण विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी।

ये भी पढ़े..

भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

Share Add as a preferred…

बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

Share Add as a preferred…