बिहार : केस दर्ज होने के बाद भी मुजफ्फरपुर आया मनीष

मुजफ्फरपुर : डीबीआर यूनिक नेटवर्किंग कंपनी पर मारपीट और यौन शोषण का केस दर्ज होने के बाद सीएमडी मनीष सिन्हा कई बार मुजफ्फरपुर आया। पांच दिन पहले भी वह मुजफ्फरपुर में था। पुलिस को उसके एक करीबी से यह जानकारी मिली है। पुलिस ने उसका बीते दिनों का मोबाइल लोकेशन लिया तो कुढ़नी में उसके पहुंचने का सुराग मिला।

उस करीबी ने पुलिस को बताया है कि मनीष की कुढ़नी में रिश्तेदारी है। पुलिस ने उसके रिश्तेदार से संपर्क साधा है, ताकि मनीष का लोकेशन मिल सके। हालांकि पुलिस को उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिला। उसके जानने वाले लोगों ने मनीष के काठमांडू में होने की बात बताई है। मुजफ्फरपुर के भी कई राजनीतिक दल के नेता भी मनीष के संपर्क में थे। सीएमडी मनीष सिन्हा को अहियापुर पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सीएमडी मनीष सिन्हा की गिरफ्तारी नहीं होने के सूरत में अहियापुर पुलिस फरार सभी छह आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट की कवायद शुरू कर दी है।

इधर, पुलिस आरोपितों और न्यायिक हिरासत में भेजे गए लोगों के बैंक खाते फ्रिज कराने की तैयारी में है। इसे लेकर बैकों से पुलिस जल्द संपर्क करेंगी। पुलिस उनके आय से मिलान के बाद आगे मनी लैंडिंग के तरह भी कार्रवाई कर सकेगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

    Share Add as a preferred…