बांका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मस्कट और जिन्दा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के द्वारा चलाई गई छापामारी अभियान के तहत एक मास्केट तथा एक कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक कुशमाहा गांव के सतेन्द्र सिंह का पुत्र बिक्रम कुमार है।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुशमाहा गांव में एक युवक अपने घर में अवैध हथियार छिपा कर रखा है। सूचना मिलते ही रविवार की रात्री कुशमाहा गांव में दारोगा राहुल कुमार, दारोगा विक्की कुमार समेत पुलिस बलों के साथ कुशमाहा गांव में सतेन्द्र सिंह के घर छापामारी अभियान चलाकर घर में छिपाकर रखे गये एक मास्केट तथा एक कारतुस बरामद कर लिया गया।

मौके से कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए युवक को अस्पताल से कोविड जांच कराकर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत बांका भेज दिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: ICU में मची चीख-पुकार, धुएं के बीच जिंदगी की जंग हार गए 5 मरीज

    Share Add as a preferred…