जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश : नेता-कार्यकर्ताओं से मिले

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की शाम को अचानक जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे गये। पार्टी कार्यालय में उस समय मौजूद नेताओं-कार्यकर्ताओं को भी सीएम के आने की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। सीएम के पार्टी कार्यालय पहुंचने की सूचना मिलते ही सभी उनसे मुलाकात करने उनके पास गए। लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पहली बार जदयू के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे थे।

जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम नीतीश : नेता-कार्यकर्ताओं से मिले

मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं से हालचाल पूछा। कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष अपनी बातें रखी। सीएम करीब 20 मिनट तक पार्टी कार्यालय में रुके और फिर अपने आवास के लिए रवाना हो गये। इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, संजय सिंह उर्फ गांधीजी, रवींद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…