पुल गिरे और भ्रष्टाचार के गुल खिले – तेजस्वी का सरकार पर तंज

बिहार : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य में पुल के गिरने की घटना सामने आने पर सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर तंज किया। कहा-पुल गिरे, भ्रष्टाचार के गुल खिले। रविवार को किए गए ट्वीट में उन्होंने कहा कि 18 वर्षो के मुख्यमंत्री और दो-दो उपमुख्यमंत्री इन सब के बारे में जानते ही नहीं है।

जानकर भी क्या कर लेंगे? उन्होंने तंज किया कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, कह देंगे कि पुल खुदकुशी कर रहे हैं या चूहे पुल कुतर रहे हैं। वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी तंज किया और कहा कि वे कथित जंगलराज आने का बात करेंगे। मुख्यमंत्री कहेंगे हम सब जांच कराएंगे।

वहीं, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर आरोप लगाया कि बिहार सरकार के आतंक से तंग आकर 7 दिनों में 3 पुलों ने जल समाधि ले ली। इन्हीं दैवीय कृत्यों को तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंगलराज कहते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…