भागलपुर : पोस्टमार्टम से खूला राज – दीपनगर में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भागलपुर : 15 जून 2024 को जो जोगसर थाना क्षेत्र के दीपनगर मोहल्ले में काजल देवी नामक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी इसके बाद माले कार्यकर्ताओं ने भागलपुर के समाहरणालय गेट पर धरना प्रदर्शन दिया था । माले कार्यकर्ताओं का कहना था कि काजल देवी का हत्या हुआ है हत्यारे को अभिलंब पुलिस गिरफ्तार करें इसके बाद कांग्रेस भवन में नगर निगम वार्ड 21 के पार्षद संजय सिन्हा के अध्यक्षता में एक बैठक बुलाया गया जिस बैठक में स्थानीय लोगों के साथ शांति समिति के लोग भी उपस्थित हुए सभी ने एक सुर में कहा कि किसी भी मामले में निर्दोष फंसे नहीं और दोषी बचे नहीं ।

इसके बाद संजय सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग मिलकर धरना प्रदर्शन कर समाज में शांति भंग करने का काम कर रहे हैं काजल देवी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है वही शांति समिति के सदस्य कमल जायसवाल ने कहा कि यदि किसी को लगता है कि काजल देवी का हत्या हुआ है तो वह गोपनीय तरीके से पुलिस को सूचना करें पुलिस उस पर विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।

इस तरह का धरना प्रदर्शन करने से शांति भंग हो जाता है । इस बैठक में वार्ड 22 के पूर्व पार्षद गुड्डू दुबे ,समाजसेवी अशोक गुप्ता ,विनयकांत सिंहा सहित शांति समिति के लोग के साथ स्थानीय लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading