मुजफ्फरपुर : सीएमडी मनीष ने भी किया था लड़कियों का यौन शोषण

मुजफ्फरपुर:  डीबीआर यूनिक नेटवर्किंग कंपनी के सुपरवाइजर तिलक कुमार सिंह ही नहीं सीएमडी मनीष सिन्हा ने भी नौकरी के नाम पर लड़कियों का यौन शोषण किया है। जेल भेजे गए बलिया के अजय प्रताप ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में इसका खुलासा किया है। उसका बयान आईओ ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया है। इधर, तिलक कुमार सिंह औरअजय प्रताप की ओर से जमानत अर्जी पर शनिवार को सुनवाई हुई। नौकरी के नाम पर ठगी और शोषण का मामला पाते हुए प्रभारी सीजेएम पंकज कुमार लाल ने आरोपित तिलक सिंह और अजय प्रताप की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

ठगी से बनाई संपत्ति होगी जब्त

0जॉब के नाम पर सैकड़ों बेरोजगार युवकों से करोड़ों की ठगी करने वाली नेटवर्किंग कंपनी की संपत्ति जब्त होगी। धनशोधन अधिनयम (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई के लिए संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इधर, पुलिस ने आरोपित तिलक की कार जब्त की है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…