दहेज हत्या मामले में पति को उम्रकैद, सास और ससुर को 10 साल की जेल

दहेज हत्या मामले में पटना सिटी व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सदन लाल प्रियदर्शी की अदालत ने पति को आजीवन कारावास और सास- ससुर को दस वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। मामले के अभियुक्त मालसलामी थाना क्षेत्र के भैसानी टोला निवासी पति सन्नी कुमार साव,ससुर भामा साव व सास मीना देवी है।

पति को उम्रकैद, सास और ससुर को 10 साल की जेल

अपर लोक अभियोजक विजय कुमार ने बताया कि मामला मालसलामी थाना कांड संख्या 260/2018 से जुड़ा है। मामले के परिवादी आलमगंज थाना क्षेत्र के अरफाबाद कॉलोनी नहर रोड निवासी मृतका के पिता नारायण साव है। परिवादी ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी पूजा की शादी सन्नी के साथ 2017 के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अपने सामर्थ के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले चार लाख रुपए और दहेज के रुप में मांग रहे थे और इसको लेकर पूजा के साथ मारपीट की जाती थी। इस बीच पूजा को एक बच्चा भी हुआ। दहेज को लेकर ससुरालवालों ने 13 जुलाई 2018 को पूजा को जहर देकर हत्या कर दी।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…