पीतल-सोना सफाई करने आये लाखों के जेवर ले भागे

नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के चैती दुर्गा स्थान निवासी श्रवण यादुका एवं शिखा यादुका के घर पर एक बाइक पर सवार तीन युवक सोने और कासे के बर्तन सफाई करने का प्रलोभन देकर लाखों के सोने से जेवरात लेकर फरार हो गये।

श्रवण यादुका ने नवगछिया नगर थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार श्रवण यादुका के घर पर दोपहर लगभग एक बजे के करीब बाइक से तीन लोग पहुंचे। बर्तन सफाई की बात करने पर पूजा घर के बर्तन सफाई के साथ-साथ अन्य बर्तन की सफाई करायी गयी। प्रलोभन देकर घर की महिलाओं को सोने के आभूषण भी सफाई करने को दी। गले का लाकेट, सोने की चेन, हीरे-सोने की रिंग व अन्य स्वर्ण आभूषण साफ करने को दिया। जेवर लेकर तीनों बाइक से भाग गये। घटना के बाद नवगछिया नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…