भागलपुर : घर से भाग रहे प्रेमी जोड़ा को परिजनों ने पकड़ा

भागलपुर : इशाकचक इलाके से शनिवार की शाम को एक प्रेमी जोड़ पकड़ा गया है। दोनों बैग पैक कर शहर छोड़ने की तौयारी में था। लेकिन समय पर लड़की के परिजनों ने शाम में जाकर इशाकचक पुलिस को मामले की जानकारी।

इसके बाद पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए इस्लामनगर मोहल्ले से प्रेमी और प्रेमिका को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार इशाकचक का लड़का व जीरोमाइल की रहने वाली लड़की दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। लड़की वालों को जब इसकी भनक लगी तो वह इस संबंध को तोड़ने के लिए लड़की पर दबाव बनाने लगे। इससे तंग आकर लड़की शनिवार की शाम घर से निकल गई।

परिजनों ने फौरन स्थानीय थाना जीरोमाइल में जाकर इसकी शिकायत की। जीरोमाइल पुलिस परिजन को लेकर इशाकचक थाने पहुंची। जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। इशाकचक पुलिस ने दोनों को जीरोमाइल पुलिस के हवाले कर दिया।

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading