T20 World Cup 2024: रोहित के साथ गिल ने शेयर की फोटो, अनबन की खबरों के बीच कही ये बात

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। टीम इंडिया ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला अफगानिस्तान से होना है। इस मुकाबले से पहले खबर आई थी कि शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा के बीच कुछ ठीक नहीं है। इसके अलावा गिल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की वजह से भारत भेजने की खबरें सामने आई थी। इसी कड़ी में गिल के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

रोहित शर्मा के साथ शेयर की फोटो

इन अफवाहों के बीच गिल ने रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में वो रोहित शर्मा और उनकी बेटी समायरा के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं और समायरा रोहित से अनुशासन सीख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करके उन्होंने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

https://x.com/mufaddal_vohra/status/1802251154522620282

जानें क्या है पूरा मामला

गिल को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ट्रैवल रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल किया किया था। ग्रुप स्टेज के मैच के बाद टीम मैनजेमेंट ने गिल और तेज गेंदबाज आवेश खान को रिलीज कर दिया था। इसके बाद अब ये भारत वापस लौट जाएंगे। इस न्यूज़ के आने के बाद गिल ने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को अनफॉलो कर दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी। हालांकि, गिल की इस पोस्ट ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने भी दी थी सफाई

गिल को लेकर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने भी सफाई दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि गिल पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। ये पहले से ही तय था। हम सब अपनी टीम को छोटा करना चाहते थे। इसी वजह से हमने उन खिलाड़ियों को वापस भेज दिया, जिनकी हमें जरूरत नहीं थी।

Related Posts

अश्विन ने बताया स्कॉटलैंड का ‘खतरनाक खिलाड़ी’, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिगाड़ सकता है बड़े टीमों का खेल

Share Add as a preferred…

Continue reading
पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच बायकॉट करना क्रिकेट खत्म करने जैसा: कपिल देव

Share Add as a preferred…

Continue reading