बिहार में मानसून के अब 20 जून को पहुंचने के आसार

बिहार वासियों को मानसून का अभी चार दिन और इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार को पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में 17-18 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई थी। लेकिन शनिवार को मौसम विज्ञान केंद्र नेेकहा कि बिहार में अब मानसून 20 जून को पहुंचेगा। मानसून उत्तर-पूर्व भाग से राज्य में प्रवेश करेगा। 19 जून की शाम से बादल छाने लगेंगे।

वहीं, 20 जून से सूबे के ज्यादातर हिस्सों में गरज, चमक व तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों और बिहार के उत्तर-पूर्व हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…