पटना में श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, दर्जनों लोगों के डूबने की आशंका, रेस्क्यू जारी

बिहार के पटना में नाव पलटने की घटना सामने आयी है. बाढ़ में गंगा स्नान के बाद नाव से पार करने के दौरान हादसा हो गया. जिसमें कई लोगों के डूबने की खबर है. मौके पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. पटना से NDRF और SDRF की टीम को घटना की सूचना दे दी गई है. मौके पर स्थानीय प्रशासन की टीम भी पहुंच चुकी है।

रेस्क्यू अभियान जारीः आपको बताते चलें कि आज गंगा दशहरा के मौक़े पर भारी संख्या में श्रद्धालु दूर दराज इलाक़े से स्नान करने आए हुए थे. यह हादसा बाढ़ के उमानाथ घाट का है. सूत्रों की मानें तो लोग नहाने के बाद नाव पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे तभी नाव बीच में पहुंचते ही असंतुलित होकर पलट गई. जिससे सभी लोग डूब गए. घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में चीख़ पुकार मच गयी. फिल्हाल रेस्क्यू का काम चल रहा है, कितने लोग नाव पर सवार थे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़े..

बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

Share Add as a preferred…

बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

Share Add as a preferred…