बिहार में 17-18 को मानसून देगा दस्तक

बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में 17-18 जून को मानसून दस्तक देगा। प्रदेश में मानसून के प्रसार की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। कुछ जगहों पर पछुआ का प्रसार कम हुआ है और पुरवा ने पांव पसारे हैं। लोग पसीने वाली गर्मी से दो-चार हो रहे हैं। शाम को तेज हवा राहत दे रही है। यह मौसम मानसून के आगमन के संकेत हैं।

सूबे में मानसून का प्रवेश किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते होता है। यहां पिछले दो दिनों से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जून को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। जबकि,भागलपुर में 16 से 19 जून के बीच आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है।

भागलपुर में बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में आधे डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई तो रात में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से क्रमश 1.8 व 2.1 डिग्री अधिक रहा। बीएयू, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार से 19 जून तक उमस और गर्मी रहेगी। इधर, शुक्रवार को प्रदेश के 16 शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे। 45.9 डिग्री के साथ बक्सर और भोजपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

तपते टापू बने बिहार के 10 समेत यूपी व झारखंड के 32 शहर

नई दिल्ली। यूपी-बिहार-झारखंड के 32 शहर हीट आईलैंड (तपते टापू) में तब्दील हो चुके हैं। यूपी के 16, बिहार के 10 और झारखंड के छह शहरों के साथ उत्तराखंड में भी इसका आंशिक असर देखा जा रहा है। इनमें से कुछ शहर ऐसे हैं जहां तापमान वर्तमान मौसम में 45 से 49 डिग्री तक पहुंच चुका है।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *