बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दो सौ सीटें बढ़ेंगी

बिहार के मेडिकल कॉलेज में इस सत्र से बढ़ी हुई सीटों पर नामांकन होगा। पहली बार समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेज में सौ-सौ सीटों पर दाखिला होगा। एमबीबीएस की 200 सीटें बढ़ने पर राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 1690 सीटें हो जाएंगी।

इसके पूर्व में अबतक राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स में 1490 सीटें थीं। ये बढ़कर 1690 हो जाएंगी। हालांकि बीडीएस की सीटों में कोई बढ़ोतरी नहीं है। पटना डेंटल कॉलेज और रहुई डेंटल कॉलेज, नालंदा में सौ सीटों पर ही नामांकन होगा। वहीं निजी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस कोर्स को जोड़ दिया जाए तो संख्या 2500 के पार कर जाएगी। अभी पीएमसी पटना में 200, डीएमसी लहेरियासराय में 120, भागलपुर में 120, एनएमसी पटना में 150, मुजफ्फरपुर में 120, गया में 120, आईजीआईएमएस पटना में 120, जीएमसी बेतिया में 120, विम्स पावापुरी में 120, मधेपुरा में 100, ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज बिहटा में 100, जीएमसी पूर्णिया में 100, पटना डेंटल कॉलेज में 40 व रहुई डेंटल कॉलेज नालंदा में 100 सीटें हैं।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *