तेजस्वी का आरोप – आपराधिक घटनाओं पर सरकार ने साधी चुप्पी

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला और आपराधिक घटनाओं पर चुप्पी ओढ़े रहने का आरोप लगाया। गुरुवार को तेजस्वी ने एक्स पर आरोप लगाया कि सीएम से लेकर दो-दो उपमुख्यमंत्री सहित समूचा अमला घटनाओं को लेकर चुप्पी ओढ़े हुए हैं।

तेजस्वी यादव ने इसके साथ ही राज्य के विभिन्न इलाकों में घटित 14 आपराधिक घटनाओं को भी उल्लेख किया। इनमें नवादा में महिला को चाकू मारने, पटना में दो बहनों पर चाकू से हमला, भागलपुर में महिला की हत्या, सुपौल में दो बच्चों की निर्मम हत्या, मुंगेर के डंगरी नदी में महिला का शव मिलने, छपरा में कोर्ट जा रहे दो वकीलों की हत्या एवं एक युवक की हत्या और पुलिस टीम पर पथराव की घटना शामिल है। इसके अलावे उन्होंने कोईलवर, मोतिहारी, गोपालगंज, मसौढी में हुई आपराधिक घटनाओं का भी उल्लेख किया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *