बेटी सोनाक्षी सिन्हा की बॉयफ्रेंड संग शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये आजकल के बच्चे….

बॉलीवुड की लेडी दबंग सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही हैं. सोनाक्षी की शादी की कथित डेट भी उनके फैंस के बीच खूब वायरल हैं. सोनाक्षी सिन्हा को लेकर कहा जा रहा है कि आगामी 23 जून को सोनाक्षी अपने कथित बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं. जहीर इकबाल को बॉलीवुड स्टार सलमान खान का करीबी बताया जा रहा है. अब शत्रुघ्न सिन्हा ने इकलौती बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

https://www.instagram.com/reel/C0qcALnoapU/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

बच्चे बिना पूछे कर रहे ये काम

स्टार बेटी सोनाक्षी सिन्हा और उनके कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की शादी की खबरों पर चुप ना रहते हुए शत्रुघ्न ने अपना रिएक्शन दिया है. शत्रुघ्न ने कहा है कि आजकल के बच्चे शादी के लिए पूछते नहीं, बल्कि बताते हैं. शत्रुघ्न ने कहा बेटी की शादी के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है. बता दें, शत्रुघ्न फिलहाल दिल्ली में हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा है, देखों मैं अभी दिल्ली में हूं, चुनाव परिणाम के बाद से मैं यहां हूं, मुझे बारे में मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि जब मेरी बेटी से बात होगी कि तो ही कुछ पता चलेगा और मैं चाहता हूं कि मेरी बेटी को वो सब खुशी मिले, जो वो चाहती हैं, मेरी बेटी कभी कोई गलत फैसला नहीं लेगी, जब मेरी बेटी की शादी होगी मैं उसकी बारात के सामने डांस करूंगा.’

बता दें, सोनाक्षी और जहीर लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं और लगातार साथ में पार्टी अटैंड करते हैं और यह कथित कपल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *