भागलपुर : ट्रेडिंग एप से लाखों की ठगी, केस

भागलपुर : मुंदीचक के रहने वाले राहुल चिरानियां से ट्रेडिंग एप के जरिए साइबर ठगों ने छह लाख से ज्यादा ठग लिए। इसको लेकर केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि फेसबुक पर विज्ञापन दिखा था। उसे फॉलो करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप ज्वॉइन किया। उनका कहना है कि पहले दो बार में उन्होंने उस एप के जरिए 55 हजार रुपये इंवेस्ट किया और 50 हजार निकाल लिया। बाद में एक लाख फिर इंवेस्ट किया।

ग्रुप के लोग ज्यादा इंवेस्ट करने करने को कहने लगे तो पीड़ित ने एक बार में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिया। उसके बाद से जब वे पैसे निकालने की कोशिश कर रहे हैं तो पैसे नहीं निकल रहे, उसे ब्लॉक कर दिया गया। साइबर थाना में केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पत्रकारों से मारपीट मामला: JDU सांसद अजय मंडल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभियोजन स्वीकृति के लिए SSP ने डीएम को लिखा पत्र

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, 1.54 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *