बिहार के 14 जिलों में आज भीषण गर्मी का रेड अलर्ट

दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि उत्तर बिहार में गर्मी से आंशिक तौर पर लोगों को रहता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को पटना सहित दक्षिण बिहार के 14 जिलों में भीषण गर्मी का रेड और 5 जिलों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तर बिहार के 5 जिलों में गर्म दिन रहने के आसार हैं। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व भाग के जिलों में कुछ स्थानों पर गरज व तड़क के साथ हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को पटना सहित 20 शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 45.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर और भोजपुर रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि 14 जून तक दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में लू चलने की आशंका है। खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और छपरा में गर्म दिन रहने के आसार हैं। सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार के एक-दो स्थानों पर गरज व चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

इन जिलों को चेतावनी

मौसम विभाग ने पटना, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, शेखपुरा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़े..

बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

Share Add as a preferred…

बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *