ये है शत्रुघ्न सिन्हा के होने वाले दामाद?

शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा अब शादी करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि वो 14 जून को शादी के बंधन में बंधेंगी। ऐसे में सवाल ये आता है कि आखिर सोनाक्षी किससे शादी कर रही हैं और कौन शत्रुघ्न सिन्हा का दामद बनेगा? इसके अलावा एक बड़ा सवाल ये है कि सोनाक्षी सिन्हा की मुलाकात जहीर इकबाल से कैसे हुई, दोनों प्यार कैसे हुआ और इन्हें मिलाने वाला शख्स कौन था? इन सभी सवालों के जवाब आपके लिए लाए हैं।

ईटाइम्स के इंटरव्यू में खुलासा हुआ कि सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। दोनों के बीच पार्टी में ही तालमेल सही बैठा और दोनों दोस्त बन गए। धीरे-धीरे रिश्ता गहरा होता गया और दोनों करीब आ गए। दोनों का कहना है कि पहली मुलाकात के बाद ही दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे, लेकिन रिश्ते को नाम देने में थोड़ा वक्त लगा।

अब दोनों ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। दोनों की एक साथ कई तस्वीरें हैं। एक दूसरे के जन्मदिन और सफलता के मौकों पर दोनों एक-दूजे की तरीफों के पुल बांधते हैं। अगर इनके इंस्टाग्राम पर नजर डालेंगे तो इनकी रोमांटिक तस्वीरों से इंस्टाग्राम भरा पड़ा है, जिससे इनके तालमेल का अंदाजा भी आप लगा लगेंगे। दोनों वेकेशन पर भी अक्सर साथ जाया करते हैं।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान के साथ 2010 में फिल्म ‘दबंग’ से डेब्यू किया था, जबकि जहीर ने सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी 2019 की बॉलीवुड फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया था। जहीर इकबाल बचपन से ही सलमान खान को जानते हैं। दोनों काफी करीब है। दरअसल जहीर इकबाल, सलमान खान के करीबी दोस्त के बेटे हैं।

जहीर इकबाल की बहन की शादी के दौरान ही सलमान ने जहीर को लॉन्च करने की बात कही थी, वो उनके लुक्स से इंप्रेस हो गए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें फिल्मों में कदम रखना चाहिए। इस शादी में सलमान और जहीर ने एक साथ डांस नंबर पर परफॉर्म भी किया था। सलमान खान के हर फैमिली फंक्शन और पार्टीज में भी जहीर इकबाल मौजूद रहते हैं।

ये है शत्रुघ्न सिन्हा के होने वाले दामाद?

अब बात करें कि शत्रुघ्न सिन्हा के होने वाले दामाद जहीर इकबाल की तो वो 35 साल के हैं। इनका पूरा नाम जहीर इकबाल रतानसी है। उन्होंने मुबई स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई पूरी की है। जहीर फेमस ज्वेलर्स फैमिली से आते हैं। उनके पिता इकबाल रतानसी ज्वेलर बिजनेसमैन हैं। वहीं जहीर की मां हाउसवाइफ हैं। जहीर की बहन सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं और उनके एक छोटे भाई भी हैं। बता दें, जहीर और सोनाक्षी दोनों एक साथ ‘डबल एक्स एल’ में नजर आए थे।

  • Related Posts

    ईद पर मन्नत के बाहर नहीं आए Shah Rukh Khan, सोशल मीडिया पर फैंस को दी शुभकामनाएं

    बॉलीवुड के किंग खान Shah…

    Continue reading
    धुरंधर 2 : तीसरे दिन फिल्म ने मचाया तहलका, कमाई पहुंची आसमान पर

    रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *