पूर्णिया में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, अर्द्धनग्न अवस्था में महिला का शव पुलिस ने किया बरामद

पूर्णिया के जलालगढ़ थाना के चक पंचायत में एक महिला दुलारी देवी की हत्या कर दी गई। आज गांव के ही नहर किनारे अर्धनग्न अवस्था में मृतिका का शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टिया आशंका है कि किसी ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है।

मृतका दुलारी देवी के पति शिवेश्वर महतो ने कहा कि कल रात में डीलर का बेटा उनके घर आधार कार्ड बनवाने के काम से आया था। उनसे पहले से संपर्क था । देर रात वे लोग सोए हुए थे। तभी ऐसा लगा कि घर में कुछ लोग चल रहे है। लेकिन नींद के कारण वह कुछ समझ नहीं पाया। सुबह जब देखा तो पत्नी गायब थी।

कहा की बाद में किसी ने देखा कि उनकी गला दबाकर हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया गया है। सूचना मिलते ही जलालगढ़ थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है।

 

  • Related Posts

    ​बाढ़ पुलिस का ‘लॉन्ग रेंज’ ऑपरेशन: तमिलनाडु से दबोचा गया स्वर्ण व्यवसायी को लूटने वाला डकैत; 2024 से था फरार, शेखपुरा का रहने वाला है सनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *