पीरपैंती में आम तोड़ने के विवाद में मारपीट

पीरपैंती। पीरपैंती थाना में जनार्दन मंडल ने एक प्राथमिकी दर्ज करा मिट्ठू मंडल और शोभा देवी पर घर में घुसकर गाली गलौज एवं मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। कहा है कि जब मेरी पत्नी बचाने आई तो उसकी भी पिटाई कर दी। जबकि इससे पूर्व मेरा भतीजा दिलखुश जब मेरे पेड़ से आम तोड़ लिया तो मैंने अपने भतीजा को समझा बुझा दिया था।

आम तोड़ने पर मारपीट, दोनों पक्षों की ओर से केस

पीरपैंती। प्रखंड के धुनियाचक के राजेश सिंह ने ईशीपुर बाराहाट थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि आम तोड़ने के क्रम में मेरी पत्नी पूनम कुमारी को गोपाल कृष्ण, संतोष कुमार सहित आठ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जबकि काउंटर केस गोपाल कृष्ण ने भी किया है तथा कहा कि पेड़ मेरा है। जबरन राजेश सिंह व अन्य आम तोड़ रहे थे मना करने पर मारपीट की।

  • ये भी पढ़े..

    गया हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, 2 गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध

    Share Add as a preferred…

    पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ 17 अपराधी गिरफ्तार, जमीन कब्जाने की साजिश नाकाम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *