भागलपुर : पत्नी के साथ अकेले रहने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया युवक

भागलपुर : केलापुर कजरैली में शुक्रवार की शाम एक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर जान देने की बात करने लगा। ग्रामीण माजरे को समझ पाते इससे पहले किसी ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने हाईटेंशन लाइन में सप्लाई बंद कराई।

पुलिस युवक के पास पहुंची तो पता चला कि युवक की एक महीना दिन पहले शादी हुई है। वह अपने मां और भाई के साथ नहीं रहना चाहता है। वह पत्नी के साथ वह अकेले रहना चाहता है। कजरैली थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक घरेलू विवाद को लेकर ट्रांसफार्मर पर चढ़कर जान देने की कोशिश में था पुलिस ने बिजली बंद करवाकर उसे नीचे उतारकर परिजनों को सौंप दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में जमीन की खरीद-बिक्री पर बड़ी रोक, 30 जून 2027 तक नहीं होगा नया निर्माण

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *