सहरसा में अपराधियों का खुनी खेल: कोर्ट से लौट रहे अधिवक्ता को मारी गोली

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के भेलवा निवासी और पेशे से अधिवक्ता लीलाधर शर्मा को शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। अधिवक्ता शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे न्यायालय से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में ही भेलवा स्कूल समीप उनपर कई राउंड गोलीबारी की गई।

गोली लगने अधिवक्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर परिजनों ने जख्मी को इलाज के लिए सदद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिवक्ता को कई गोली मारने की बात सामने आयी है। साथ ही सिर पर भी गंभीर रूप से हमला कर जख्मी कर दिया गया है। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर छानबीन की। सदर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला: निलंबित थानाध्यक्ष के बयान पर बढ़ा विवाद, न्यायिक जांच शुरू

    Share Add as a preferred…

    उपेंद्र कुशवाहा के सामने राजनीतिक संकट: बेटे की कुर्सी, पार्टी में असंतोष और सुप्रीम कोर्ट का दबाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *