जात पात के बंधन से ऊपर उठकर पड़ोसी संग लिया सात फेरे,शादी के कुछ दिन बाद ही प्रेमी फरार

भागलपुर : जात पात के बंधन से ऊपर उठ कर अपने गांव के ही पड़ोसी प्रेमी संग शादी रचाने वाली नवविवाहिता निशा भारती अब अपने पति मनीष पासवान को पाने के लिए बांका से लेकर भागलपुर तक के सड़को की खाक छान रही है। अधिकारियो के दर पर अपने पति के साथ रहने की गोहार लगा रही है।

नवविवाहिता निशा भारती ने बताया कि वह यादव समाज से आती है और उसका पति पासवान जाती का है। वह अपने प्रेमी मनीष पासवान के साथ पिछले 7 वर्षों से प्रेम कर रही थी। इस दौरान वह उसके साथ रिलेशनशिप में भी रही और एक बार उसने गर्भधारण भी कर लिया था। तो उसको उसके प्रेमी ने विश्वास में लेकर यह कहा था कि हम दोनों शादी करेंगे इसलिए शादी के पहले बच्चा नहीं आना चाहिए ।

जिसके बाद उसने उसके विश्वास में आकर दवा खा ली थी और उसके बाद उसने अपने परिजनों के खिलाफ जाकर मनीष पर जब शादी के लिए दबाव बनाया तो उसके बाद लड़के के परिजनों माता और पिता ने निशा को बुलाकर अपने सामने मनीष से उसके मांग में सिंदूर भी भरवायी थी । शादी होने के बाद लड़के के परिजनों ने दोनों को भागलपुर के कहलगांव स्थित एक होटल में हनीमून मनाने भेज दिया ।

नवविवाहिता जोड़ी होटल में चार दिनो तक पति पत्नी के रुप में रहे। इसी दौरान लड़के के पिता ने दोनों को कोट मैरिज करने के लिए बांका बुलाया और लड़के के पिता संजय पासवान ने निशा भारती को उसके पिता दयानंद यादव और उसके परिजनों को सौंपा दिया । निशा का आरोप है कि इस दौरान जब अपने पति के साथ जाना चाह रही थी तो उसके पिता और परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई करते हुए उसे अपने घर ले आए । उसके बाद अपने परिजनों के जवाब में मनीष पासवान निशा को छोड़कर घर से फरार हो गया है । जिसके बाद लगातार निशा पागलों की तरह बांका से लेकर भागलपुर तक की सड़कों अपने पति को खोज रही है और अधिकारियों के डगर पर पहुंचकर अपनी पति संग रहने की गुहार लगा रही है ।

देखना अब यह शेष रह गया है कि जात पात की बंधन को तोड़ कर शादी की बंधन में बंधने वाली निशा को कब तक नहीं आए मिल पाता है।

  • ये भी पढ़े..

    विदाई समारोह में भावुक हुए डीएम नवल किशोर चौधरी, बोले— भागलपुर से बना आत्मीय रिश्ता हमेशा रहेगा याद

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के निवर्तमान डीएम नवल किशोर चौधरी को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने बताया दूरदर्शी और कर्मठ प्रशासक

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *