कटिहार गोलीकांड पर सियासत कर रही है BJP: JDU का हमला, कहा : बिहार को बदनाम करने की साजिश, मिलेगा करारा जवाब

कटिहार के बारसोई में हुए गोलीकांड पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने अहम बयान दिया है और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी इस मामले पर सियासत कर रही है।

कटिहार कांड पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी इस मामले पर सियासत कर रही है जबकि कटिहार पुलिस ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व भीड़ में घुसकर दो लोगों को गोली मारते हैं और वहां से फरार हो जाते है।

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सीमांचल में बीजेपी का वोट बैंक काफी कमजोर है इसलिए भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश में जुट गई है। अगर बीजेपी को मृतक के परिवार से संवेदना है तो वह कोर्ट जाकर न्यायिक जांच की मांग कर सकते है।

  • ये भी पढ़े..

    राहुल गांधी के घर पहुंची लग्जरी बस, सभी कांग्रेस सांसदों की इमरजेंसी बैठक; सियासी हलचल तेज

    Share Add as a preferred…

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *