भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत : झारखंड से यूपी जा रही कार खड़े ट्रक में जा घुसी

गया जिले के आमस थानाक्षेत्र के सिहुली गांव के पास जीटी रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। झारखंड से उत्तर प्रदेश जा रही कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़े एक ट्रक में घुस गयी। कार ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना से जीटी रोड पर अफरा-तफरी मच गयी। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही घटनास्थल पर ही दो कार सवारों की मौत हो गयी, जबकि कार के ड्राइवर की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गयी।

बताया जाता है कि यूपी नंबर की यह कार प्रयागराज की है। कार पर ड्राइवर सहित तीन लोग सवार थे। सभी झारखंड से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक में फंसी कार को बाहर निकाला गया। इस घटना में ड्राइवर सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *