भागलपुर : महिला से मंगलसूत्र और मोबाइल लेकर फरार हूए बदमाश

भागलपुर : औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना के जमालदीपुर गौरीपुर निवासी प्रियतम कुमार सिंह की पत्नी शीला देवी से अज्ञात तीन बदमाशों ने मंगलसूत्र, कान की बाली और मोबाइल लेकर फरार हो गये।

पीड़िता ने औद्योगिक प्रक्षेत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना के संदर्भ में शीला देवी ने बताया कि घर से अपने मायके जा रही थी। सुबह 10 बजे के करीब जीरोमाइल चौक पर टोटो में उतरी और लोदीपुर जाने के लिए चौक पार कर थोरी दूर गई तो देखा कि एक महिला रो रही थी और बार-बार सोना खोने की बात कह रही थी। कुछ देर बाद वह महिला चली गई और तीन व्यक्ति मेरे पास आये। मुझे एक सोने का टुकड़ा दिखाकर कहा कि यह सोना पाया है और आप को सस्ते दाम में दे दूंगा। बार-बार मना करने पर भी वह मेरे पीछे आता रहा और प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसा लिया।

सोने के टुकड़े के बदले मुझसे मेरे कान की बाली और मंगलसूत्र ले लिया जो दोनों मिलाकर आधा भर से ज्यादा का था। किसी से बात करने के लिए मुझमे मोबाइल मांगा। मोबाइल पर बात करते समय तीनों जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गये। आवेदन मिलने के बाद औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *