भागलपुर : जेएलएनएमसीएच के 23 डॉक्टरों की संविदा बढ़ी

भागलपुर : जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में संविदा पर तैनात 23 डॉक्टरों की संविदा अवधि में एक साल का विस्तार किया गया। इस आशय का पत्र स्वास्थ्य विभाग बिहार की विशेष कार्य पदाधिकारी रेणु कुमारी ने जारी किया। उन्होंने अपने आदेश में संविदा विस्तार एक साल के लिए अथवा एक साल में नियमित नियुक्ति, प्रोन्नति होने तक या फिर 67 साल की उम्र तक के लिए किया है।

टीबी की सभी प्रमुख दवाएं खत्म, मरीजों की जेब पर भार भागलपुर समेत पूरे बिहार में टीबी के इलाज में प्रयुक्त होने वाली सभी प्रमुख दवाएं खत्म हो चुकी है। दवाओं के सरकारी अस्पतालों में न मिलने से मरीजों को निजी दवा दुकानों पर जाकर अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। जिला यक्ष्मा (टीबी) पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ ने कहा है कि सेंट्रल से ही राज्य को टीबी की दवाओं की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐेसे में जिला समेत पूरे बिहार में दवाओं का संकट है।

  • Related Posts

    भागलपुर के पीरपैंती में ‘लूडो’ के बहाने बुलाकर दोस्त का कत्ल! 24 घंटे में 5 कातिल गिरफ्तार; प्लॉटिंग के पैसों के चक्कर में ‘खूनी खेल’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *