निकाह का झांसा देकर भाभी की इज्ज़त लूटता रहा देवर, 2 बच्चे भी हुए और शादी से मुकर गया

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद थाना रसूलपुर क्षेत्र में निकाह का झांसा देकर देवर भाभी की आबरू से खेलता रहा। कई बार उसका शारीरिक शोषण किया।

इसके बाद उसे दो बच्चे भी हो गए। पीड़िता द्वारा जब निकाह का दबाव बनाया तो उसने दूसरा निकाह कर लिया और परिवार के साथ मिलकर पीड़िता को पीटकर घर से निकाल दिया। थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि उसका निकाह 11 मार्च 2020 को नैनी ग्लास स्टार पैलेस के पीछे रहने वाले परिवार में हुआ था।

शादी के बाद से ही पति अलग रहता आ रहा था। देवर ने निकाह का झांसा देते हुए पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। 12 नवंबर 2021 में एक बेटी तथा 2023 में दूसरी बेटी ने जन्म लिया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने देवर जावेद पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया, वहीं देवर ने दूसरी महिला से शादी कर ली।

घर वालों के साथ मिलकर प्रार्थिया के साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता किराए के मकान में रहकर गुजर-बसर कर रही है। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    ‘पूरी दुनिया ने देखा मेरे बेटे के साथ क्या हुआ’, भरत भूषण तिवारी के पिता ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

    Share Add as a preferred…

    कराची आतंकी हमले पर भारत का कड़ा जवाब, पाकिस्तान के आरोपों को बताया बेबुनियाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *