पांच लोगों ने मिलकर युवक को पीटा : गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती एसडीपीओ बोले बदमाशों पर होगी कार्रवाई

भागलपुर:  पीरपैंती थाना क्षेत्र के ओलनी टोला मे युवक को बेरहमी से पिटाई कर जख्मी कर दिया गया । वही पीड़ित युवक ने बताया की मैं अपने साथी मनसोख कुमार के साथ बासा पर जा रहे थे तभी रास्ते मे लड़की ने रुकने की इशारा की तो रुक गए तभी शिवनंदन मंडल, उमेश कापरी , निरंजन मंडल, मिथुन मंडल सहित घर वाले ने मिलकर पकड़ लिया और अपने घर के अंदर ले जाकर बेरहमी से मेरा पिटाई कर दिया।

इस घटना की जानकारी पीड़ित लड़का के परिजनों को मिलते ही पुलिस को 112 नंबर पर सुचना दी गयी सुचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँच कर पुलिस ने युवक को रेफरल अस्पताल पीरपैंती लाकर प्राथमिक उपचार करवाया गया।

तभी पीड़ित युवक के परिजन भी अस्पताल पहुँच गए वही चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलायज के भागलपुर रेफर कर दिया गया। पीड़ित युवक की माँ बबिता देवी ने बेटे की जख्मी स्थिति मे देखकर थाना मे लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इस घटना की सुचना मिलते ही एसडीपीओ टू अर्जुन गुप्ता, थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सहित 112की टीम अपने बल के साथ उपस्थित रहे। एसडीपीओ 2के द्वारा निर्देश दी गयी जल्द से जल्द घटना की जाँच कर दोषियों पर कारवाई की जाए।

  • ये भी पढ़े..

    सीतामढ़ी में पुलिस की बड़ी चूक! हाजत का रोशनदान तोड़कर फरार हुआ मोस्ट वांटेड प्रभु भगत, गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम

    Share Add as a preferred…

    20 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हार्डकोर नक्सली! मधुबन ब्लास्ट कांड का मुख्य आरोपी सुरेश बैठा गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *