शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, ससुराल में मचा हड़कम्प

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास धामनोद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां शादी के 2 दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद जब ससुराल वालों ने दुल्हन से बच्चे के बारे में पूछा तो दुल्हन ने जो कहानी बताई उसे सुन ससुराल वाले चौंक गए।

लड़की की शादी 20 मई को हुई थी, जहां शादी के 2 दिन बाद 22 मई को लड़की ने बच्चों को जन्म दिया। शादी के बाद दो दिन बाद हुए इस घटनाक्रम से ससुराल वाले हैरान रह गए। वहीं जब ससुराल वालों ने लड़की से पूरा घटनाक्रम जाना तो लड़की ने आपबीती सुनाते हुए अपने साथ दुष्कर्म होने की बात बताई।

मिली जानकारी के मुताबिक 20 मई को लड़की की शादी हुई थी, जिसके बाद लड़की धामनोद आ गई। वहीं शादी के 2 दिन बाद यानी 22 मई को लड़की को अचानक पेट दर्द होने लगा, इसके बाद लड़की के ससुराल वाले लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने लड़की को गर्भ होने की बात कही, और डिलीवरी करवाई, जिसके बाद लड़की ने बच्चों को जन्म दिया। वहीं इसके बाद जब ससुराल वालों ने लड़की से पूरा घटनाक्रम समझा तो ससुराल वाले भी हैरान रह गए।

लड़की ने बताया कि, एक शादी समारोह में कुछ सालों पहले उसकी मुलाकात एक लड़के से हुई थी, जहां दोनों के बीच बातचीत के बाद प्यार हो गया। धीरे-धीरे लड़का, लड़की से बातचीत करने लगा, और शादी का झांसा देकर संबंध बनाने लगा। वहीं जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो लड़की ने लड़के से शादी के लिए कहा, लेकिन लड़का शादी से मुकर गया। वहीं इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी दूसरे लड़के से करवा दी। इधर, अब ससुराल वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। जाँच कर कार्यवाही की जायेगी।

  • Related Posts

    रिश्तों का ‘खून’! 6 साल की बहन से 9वीं के भाई ने की दरिंदगी; पेट दर्द ने खोला खौफनाक राज, दहला देगा राजकोट का ये मामला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मिडिल ईस्ट में मचे कोहराम के बीच PM मोदी का बड़ा कदम! ईरान के राष्ट्रपति को किया फोन; बोले- ‘बातचीत और डिप्लोमेसी ही एकमात्र रास्ता’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *