चार जून का सभी को बेसब्री से इंतजार, रिजल्ट से पहले रणनीति बनाने में जुटे NDA और महागठबंधन

पटना: लोकसभा चुनाव के बाद अब 4 जून के रिजल्ट का इंतजार हो रहा है. ऐसे एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है. रिजल्ट से पहले मिले दो दिनों में नेता रणनीति बनाने में लग गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और संजय झा आज दिल्ली चले गए हैं. तेजस्वी यादव 1 जून से ही दिल्ली में है. बिहार एनडीए के नेता जश्न की तैयारी कर रहे हैं. वहीं महागठबंधन के भी नेता काउंटिंग पर नजर बनाये हुए हैं।

सभी की नजर काउंटिंग पर: एग्जिट पोल में एनडीए को फिर से बंपर सीट मिलते हुए दिखाया गया है. 4 जून के रिजल्ट से पहले 2 और 3 जून को 2 दिनों का समय है. इन दो दिनों में बिहार के नेता रणनीति बनाने में लगे हुए हैं विशेष कर जो उम्मीदवार हैं. अपने-अपने काउंटिंग सेंटर की तैयारी कर रहे हैं, वहीं पार्टी के बड़े नेता एग्जिट पोल के आधार पर अपनी तैयारी कर रहे हैं. बीजेपी, जदयू, राजद, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटना में हैं और काउंटिंग पर इनकी नजर है।

“अभी हम लोगों की नजर 4 जून को होने वाली काउंटिंग पर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली चले गए हैं और एक तरह से एक्शन में हैं. अभी हम लोग कोई रेस्ट करने वाले नहीं है. सभी फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.” -ललन सर्राफ, जदयू, एमएलसी

“बीजेपी के सभी उम्मीदवार 4 जून को होने वाले काउंटिंग को लेकर सतर्क है और बीजेपी के नेता अभी कोई रेस्ट लेने वाले में से नहीं है.” -राकेश सिंह, प्रवक्ता भाजपा

लालू परिवार ले रहे फीडबैक: 40 सीटों पर चुनाव प्रचार में इंडिया और एनडीए गठबंधन के सभी दिग्गज नेताओं ने ताकत लगाई है. 70 दिन से भी अधिक थका देने वाले चुनाव पर कर अभियान के बाद भी नेताओं को अभी चैन कहां है. उन्हें तो 4 जून के रिजल्ट का इंतजार है. लालू परिवार भी अभी पटना में ही है. एग्जिट पोल के बाद अपने कार्यकर्ताओं से लगातार फीडबैक ले रहे हैं।

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *