जेडीयू का NDA की सीटों को लेकर चौंकाने वाला दावा, कहा- हमलोग इस बार तो…

आखिरी चरण का मतदान खत्म होने के बाद जदयू ने शनिवार को यह दावा किया कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए को भारी बढ़त है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एक भी सीट आइएनडीआइए के खाते में नहीं जाएगी। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे चुनाव में तथाकथित विपक्षी एकता का असर धरातल पर कहीं नहीं दिखा।

आखिरी चरण का मतदान खत्म होने के बाद जदयू ने शनिवार को यह दावा किया कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए को भारी बढ़त है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एक भी सीट आइएनडीआइए के खाते में नहीं जाएगी।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे चुनाव में तथाकथित विपक्षी एकता का असर धरातल पर कहीं नहीं दिखा। बिहार के किसी भी लोकसभा सीट पर आइएनडीआइए का प्रत्याशी एनडीए के लिए चुनौती नहीं बन सका। बिहार सहित पूरे देश में इनका सफाया होने जा रहा।

उन्होंने कहा कि झूठ और दुष्प्रचार की दुकान चलाने वालों के खिलाफ जनता ने एकजुट होकर वोट किया है। विपक्ष के खेमे में नेता और नीति दोनों का अभाव था। वे लोग केवल झूठ बोलकर जनता को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे थे। लेकिन, उनका यह उद्देश्य पूरा नहीं हो सका।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जंगलराज से भयभीत जनता ने सुशासन और शांति के लिए वोट किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विगत 18 वर्षों से हुए विकास के उनके कार्यों से जनता बेहद प्रभावित है।

  • Related Posts

    भागलपुर में सन्हौला थाना के पास शराब तस्करी का मामला उजागर, बाइक व देसी शराब बरामद; तस्कर फरार

    भागलपुर: जिले के सन्हौला थाना…

    Continue reading
    बिहार दिवस पर भागलपुर में अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    भागलपुर: बिहार दिवस के अवसर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *